श्री गणेश आरती Ganesh Aarti

श्री गणेश आरती

जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा ॥
जय गणेश ...

एक दंत दयावंत चार भुजा धारी।
माथे सिंदूर सोहे मूसे की सवारी ॥
जय गणेश ...

पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा ।
लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा ॥
जय गणेश ...

अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया।
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया ॥
जय गणेश ...

दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी।
कामना को पूर्ण करो जाऊं बलिहारी॥
जय गणेश ...
Shri ganesh aarti, jai ganesh jai ganesh, गणेश जी की आरती लिखित, पहले गणेश जी की आरती, गणेश जी की आरती Lyrics, जय गणेश जय गणेश देवा

Post a Comment

Previous Post Next Post