श्री सरस्वती जी आरती Saraswati Aarti

श्री सरस्वती जी आरती

जय सरस्वती माता
मैया जय सरस्वती माता ।
सदगुण वैभव शालिनी
त्रिभुवन विख्याता ॥
जय जय सरस्वती माता...॥

चन्द्रवदनि पद्मासिनि
द्युति मंगलकारी ।
सोहे शुभ हंस सवारी
अतुल तेजधारी ॥
जय जय सरस्वती माता...॥

बाएं कर में वीणा
दाएं कर माला ।
शीश मुकुट मणि सोहे
गल मोतियन माला ॥
जय जय सरस्वती माता...॥

देवी शरण जो आए
उनका उद्धार किया ।
पैठी मंथरा दासी
रावण संहार किया ॥
जय जय सरस्वती माता...॥

विद्या ज्ञान प्रदायिनि
ज्ञान प्रकाश भरो ।
मोह अज्ञान और तिमिर का
जग से नाश करो ॥
जय जय सरस्वती माता...॥

धूप दीप फल मेवा
माँ स्वीकार करो ।
ज्ञानचक्षु दे माता
जग निस्तार करो ॥
॥ जय सरस्वती माता...॥

माँ सरस्वती की आरती
जो कोई जन गावे ।
हितकारी सुखकारी
ज्ञान भक्ति पावे ॥
जय जय सरस्वती माता...॥

जय सरस्वती माता
जय जय सरस्वती माता ।
सदगुण वैभव शालिनी
त्रिभुवन विख्याता ॥

Post a Comment

Previous Post Next Post