श्री खाटू श्याम आरती Shri Khatu Shyam Aarti

श्री खाटू श्याम आरती

ॐ जय श्री श्याम हरे
बाबा जय श्री श्याम हरे।
खाटू धाम विराजत
अनुपम रूप धरे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे...॥

रतन जड़ित सिंहासन
सिर पर चंवर ढुरे ।
तन केसरिया बागो
कुण्डल श्रवण पड़े ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे...॥

गल पुष्पों की माला
सिर पार मुकुट धरे ।
खेवत धूप अग्नि पर
दीपक ज्योति जले ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे...॥

मोदक खीर चूरमा
सुवरण थाल भरे ।
सेवक भोग लगावत
सेवा नित्य करे ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे...॥

झांझ कटोरा और घडियावल
शंख मृदंग घुरे ।
भक्त आरती गावे
जय-जयकार करे ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे...॥

जो ध्यावे फल पावे
सब दुःख से उबरे ।
सेवक जन निज मुख से
श्री श्याम-श्याम उचरे ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे...॥

जो कोई नर गावे ।
कहत भक्त-जन
मनवांछित फल पावे ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे...॥

जय श्री श्याम हरे
बाबा जी श्री श्याम हरे ।
निज भक्तों के तुमने
पूरण काज करे ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे...॥

Post a Comment

Previous Post Next Post