श्री खाटू श्याम के नाम की कहानी भगवान खाटू श्याम कलयुग में पूजे जाने वाले देवता हैं | आज के समय में शायद ही कोई भक्त खाटू श्याम की महिमा से अनभिज्ञ हो

श्री खाटू श्याम के नाम की कहानी
भगवान खाटू श्याम कलयुग में पूजे जाने वाले देवता हैं | आज के समय में शायद ही कोई भक्त खाटू श्याम की महिमा से अनभिज्ञ होगा | खाटू श्याम का प्रसिद्ध मंदिर राजस्थान के सीकर जिले में स्थित है, जो भक्तों की अपार श्रद्धा और आस्था का केंद्र है |
ये तीन अभेद्य बाण बर्बरीक को भगवान शिव से वरदान में मिले थे | इसलिए खाटू श्याम जी को तीन बाणधारी भी कहा जाता है | इन बाणों में इतनी शक्ति थी कि यदि बर्बरीक इनका प्रयोग महाभारत युद्ध के दौरान करते तो पूरा युद्ध केवल इन 3 बाणों से ही खत्म किया जा सकता था |
वहीं भगवान श्रीकृष्ण को तो पहले से ही युद्ध का परिणाम ज्ञात था | उन्हें यह भी मालूम था कि युद्ध का कमजोर पक्ष कौरव हैं | लेकिन कृष्ण यह भी जानते थे कि यदि बर्बरीक कौरवों की ओर से लड़े तो जीत निश्चित ही कौरवों की होगी | इसलिए श्रीकृष्ण ने बर्बरीक से उसका शीश दान में मांग लिया |
बर्बरीक ने भी क्षण भर में ही अपना शीश श्रीकृष्ण को दान कर दिया | लेकिन बर्बरीक ने श्रीकृष्ण से कहा कि वह महाभारत का युद्ध देखना चाहते हैं | ऐसे में कृष्ण ने बर्बरीक के सिर को एक ऊंचे स्थान पर रख दिया | शीश दान करने के कारण ही इन्हें शीश दानी भी कहा जाता है | बर्बरीक की भक्ति देख श्रीकृष्ण प्रसन्न हुए और उन्हें वरदान दिया कि तुम कलयुग में मेरे नाम से पूजे जाओगे |
खाटू श्याम का संबंध महाभारत काल से है
खाटू श्याम को भगवान श्रीकृष्ण का अवतार माना जाता है, जिनका संबंध महाभारत काल से है | पौराणिक व धार्मिक कथाओं के अनुसार, खाटू श्याम का नाम बर्बरीक था, जो पांडव पुत्र भीम के पौत्र थे | इन्हें हारे का सहारा, शीशदानी, मोरवी नंदन, खाटू श्याम और तीन बाणधारी जैसे नामों से जाना जाता है | भगवान के इन्हीं नामों से भक्त जयकारा भी लगाते हैं |कैसे कहलाएं तीन बाणधारी या शीशदानी
बर्बरीक को ऐसा वरदान प्राप्त था कि वो जिस पक्ष की ओर से लड़ेंगे, जीत उसी की होगी | लेकिन बर्बरीक ने अपनी मां को वचन दिया था कि, महाभारत युद्ध में वो हारने वाले पक्ष का साथ देंगे | बर्बरीक के पास ऐसे तीन अभेद्य बाण थे जोकि पूरी सेना का विनाश कर वापिस तरकश में आ सकते हैं | इसी कारण से उन्हें तीन बाणधारी और हारे का सहारा कहा जाता हैये तीन अभेद्य बाण बर्बरीक को भगवान शिव से वरदान में मिले थे | इसलिए खाटू श्याम जी को तीन बाणधारी भी कहा जाता है | इन बाणों में इतनी शक्ति थी कि यदि बर्बरीक इनका प्रयोग महाभारत युद्ध के दौरान करते तो पूरा युद्ध केवल इन 3 बाणों से ही खत्म किया जा सकता था |

COMMENTS